ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता । तुमको निसदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता ॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥ उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता । सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥ दुर्गा रूप निरंजनि, सुख सम्पत्ति दाता । जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता ॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥ तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता । कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनि, भवनिधि की त्राता ॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥ जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता । सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता ॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥ तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता । खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता ॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥ शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता । रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता ॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥ महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता । उर आनंद समाता, पाप उतर जाता ॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥
Aarti · आरती
Om Jai Lakshmi Mata
For Lakshmi · Friday evening; Diwali Lakshmi puja.
Other aartis
Deepen your practice
Take your devotion to Lakshmi further
Book a poojaHave a pandit perform a Lakshmi pooja for you Remedial gemstone & rudrakshaEnergised stones and malas, matched to your chart Ask Acharya Vedic JyotiAI Vedic astrologer · first message free
Launching 2026 readers · ⭐ Verified average · remedies you can actually act on.

