Abhijit Muhurat · 12:00–12:55 IST· śubh muhurat todayKundli Vedic Jyoti report · 15% off ₹499 · ends 31 JulyClaim the offer →
Abhijit Muhurat · 12:00–12:55 IST· śubh muhurat todayKundli Vedic Jyoti report · 15% off ₹499 · ends 31 JulyClaim the offer →
Vedic Jyoti
← All aartis
Aarti · आरती

Jai Ambe Gauri

For Durga · Navratri; Tuesday and Friday during devi puja.

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ।
तुमको निसदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी ॥
जय अम्बे गौरी ॥

माँग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को ।
उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रवदन नीको ॥
जय अम्बे गौरी ॥

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै ।
रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै ॥
जय अम्बे गौरी ॥

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी ।
सुर-नर-मुनिजन सेवत, तिनके दुखहारी ॥
जय अम्बे गौरी ॥

कानन कुंडल शोभित, नासाग्रे मोती ।
कोटिक चंद्र दिवाकर, सम राजत ज्योती ॥
जय अम्बे गौरी ॥

शुम्भ-निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती ।
धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती ॥
जय अम्बे गौरी ॥

चंड-मुंड संहारे, शोणित बीज हरे ।
मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे ॥
जय अम्बे गौरी ॥

ब्रह्माणी रुद्राणी, तुम कमला रानी ।
आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी ॥
जय अम्बे गौरी ॥

चौंसठ योगिनि गावत, नृत्य करत भैरों ।
बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरू ॥
जय अम्बे गौरी ॥

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भर्ता ।
भक्तन की दुख हर्ता, सुख सम्पत्ति कर्ता ॥
जय अम्बे गौरी ॥

भुजा चार अति शोभित, वर मुद्रा धारी ।
मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी ॥
जय अम्बे गौरी ॥

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती ।
श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योती ॥
जय अम्बे गौरी ॥

श्री अम्बेजी की आरती, जो कोई नर गावै ।
कहत शिवानंद स्वामी, सुख सम्पत्ति पावै ॥
जय अम्बे गौरी ॥

Other aartis

See also: Chalisa · Mantras

Deepen your practice

Take your devotion to Durga further

Launching 2026 readers · ⭐ Verified average · remedies you can actually act on.

Jai Ambe Gauri — Aarti Lyrics (हिन्दी) | Vedic Jyoti